{"_id":"6391e78944f218497250d95b","slug":"corporation-recovered-two-crore-dues-from-property-tax-defaulters-patiala-news-pkl4706801112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों से वसूला दो करोड़ बकाया, अब घरेलू डिफॉल्टर यूनिटों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों से वसूला दो करोड़ बकाया, अब घरेलू डिफॉल्टर यूनिटों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
पटियाला। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले ए और बी श्रेणी अधीन आते करीब 8500 व्यवसायिक यूनिटों से नगर निगम ने बीते दो महीनों में दो करोड़ रुपये वसूले हैं। करीब 61 व्यवसायिक यूनिटों को अभी तक निगम प्रॉपर्टी टैक्स बकाया न देने पर सीलिंग का नोटिस जारी कर चुका है। इनमें से अधिकतर ने बकाया टैक्स जमा करवा दिया है।
नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल ने प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के प्रभारी सुपरिंटेंडेंट रमिंदरपाल सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह ए और बी श्रेणी के व्यवसायिक यूनिट डिफॉल्टरों के साथ-साथ दोनों श्रेणियों अधीन आते घरेलू डिफॉल्टर यूनिट की सूची तैयार कर उन्हें रिमाइंडर नोटिस जारी करें।
साल 2022-23 लिए प्रॉपर्टी टैक्स शाखा का लक्ष्य करीब 15 करोड़ रुपये तय किया गया था। ये शाखा बीते माह लक्ष्य को पूरा करने के बाद कुल आय को साढ़े 16 करोड़ रुपये से अधिक तक ले जा चुकी है। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के प्रभारी सुपरिंटेंडेंट रमिंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की कुल संख्या करीब 1 लाख 6 हजार यूनिट है। इसमें से करीब 22 हजार व्यवसायिक यूनिट और शेष घरेलू यूनिट हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार डिफॉल्टरों की कुल संख्या करीब 20 हजार है।
विज्ञापन
दिलचस्प है कि नगर निगम को अभी तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए किसी भी व्यवसायिक यूनिट को सील करने की जरूरत नहीं पड़ी है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए बिना किसी ब्याज या पैनल्टी के प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2022 है।