फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress released the list of 29 candidates out of 31

कांग्रेस ने 31 में से 29 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Congress released the list of 29 candidates out of 31
कांग्रेस ने 31 में से 29 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
विज्ञापन

राजपुरा। नगर परिषद चुनावों को लेकर मंगलवार को एसबीएस कॉलोनी में विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में घनौर विधायक मदनलाल जलालपुर और राजपुरा के ऑबजर्वर हरिन्दर सिंह भांबरी पहुंचे। इस मौके नगर परिषद चुनावों में उतारे गए 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। वहीं, विधायक से नाराज चल रहे जगदीश जगा के वार्ड-11 व जगा के समर्थक वार्ड-4 से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई।
विधायक कंबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 50 प्रतिशत तक कोटा देना ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस पार्टी राजपुरा भी महिलाओं को आधे से ज्यादा टिकट देने जा रही है। घनौर विधायक जलालपुर ने कहा कि नगर परिषद चुनावों में प्रदेश के सभी शहरों से कांग्रेसी उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीत प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान निर्भय सिंह मिलटी, नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरिन्दर शास्त्री, पीआरटीसी के सीवाइस चेयरमैन गुरिन्दर सिंह दूआ, पीटीडीबी के वाइस चेयरमैन विनय निरंकारी और चेयरमैन भूपिन्दर सैणी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची
वार्ड-1 से रचना शर्मा, 2 से जतिन्दर कौर वड़ैच, 3 से श्री मति नीरज गोयल, 5 से अंजू पुरी, 6 से सुशील शाही, 7 से सुशमा रानी, 8 से नरिन्दर शास्त्री, 9 से सुरेखा रानी, 10 से मनदीप सिंह, 12 से प्रमोद बबर, 13 से अलका डाहरा, 14 से गुरध्यान सिंह, 15 से रीटा रानी, 16 से जगनंदन गुप्ता, 17 से सुरजीत कौर, 18 से रजेश कुमार, 19 से रूबी रानी, 20 से मनीश मुंजाल, 21 से गुरदास कौर, 22 से बलविंदर सिंह, 23 से शीला रानी, 24 से हरप्रीत सिंह, 25 से बलजिंदर कौर, 26 से अमनदीप नागी, 27 से रेनू बाला, 28 से अमर सिंह, 29 से जगदीप सिंह, 30 से दलबीर सिंह और 31 से राज रानी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed