फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress, female worker, inflation, fury, performance, Sangrur

गले में सब्जियां डालकर महंगाई के खिलाफ जताया रोष

Fri, 24 Jun 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 24 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
 Congress, female worker, inflation, fury, performance, Sangrur
संगरूर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करतीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को महिला कांग्रेस वर्करों ने पंजाब महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गले में सब्जियां डालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूनम कांगड़ा ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि गरीब वर्ग के लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई पर काबू पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। चुनाव से पहले महंगाई पर काबू पाने के दम भरने वाली मोदी सरकार के दावे हवा हवाई हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि बढ़ती महंगाई पर काबू न पाया गया तो कांग्रेस इसके खिलाफ मोर्चा खोल देगी। इस मौके पर अंजू रंगा, आशा रानी सिद्धू, बेबी कौर धालीवाल, सरबजीत कौर, ज्योति रानी कांगड़ा,प्रभजोत कौर, सुखपाल कौर, हरप्रीत कौर, निर्मला देवी, द्रोपदी देवी, कुलदीप कौर, भोली रानी, सीमा रानी, दलजीत बावा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed