{"_id":"68d1641f02b09a52420eac2e","slug":"clash-between-farmers-and-police-in-nabha-women-dsp-said-they-touched-my-uniform-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और पुलिस में झड़प: डीएसपी बोली- वर्दी पर हाथ डाला, जूड़ा खींचा, किसानों ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और पुलिस में झड़प: डीएसपी बोली- वर्दी पर हाथ डाला, जूड़ा खींचा, किसानों ने लगाया गाड़ी चढ़ाने का आरोप
Mon, 22 Sep 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:29 PM IST
सार
पंजाब के नाभा में सोमवार को पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। महिला डीएसपी मनदीप कौर ने कहा कि उनके साथ कुछ किसानों ने बदतमीजी की। डीएसपी के दफ्तर के बाह किसान धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस और किसानों के बीच टकराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला के नाभा में सोमवार को किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने आरोप लगाया कि किसानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उनकी वर्दी पर हाथ डाला व उनका जूड़ा खींचा। वहीं, किसानों का कहना है कि डीएसपी उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। इस टकराव से हालात तनावपूर्ण हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, किसान शंभू बॉर्डर से ट्रॉलियां चोरी के मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुजाता चावला के पति पंकज पप्पू की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे। इस धरना-प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन आजाद, भारतीय किसान यूनियन भटेड़ कलां और क्रांतिकारी यूनियन समेत चार यूनियन शामिल थीं। किसानों का आरोप है कि शंभू बॉर्डर से ट्रॉलियां चोरी मामले में पंकज पप्पू सीधे तौर पर शामिल हैं। इसके बावजूद पुलिस ने हल्की धाराएं लगाकर उसे जमानत दिला दी। किसानों के धरने के दौरान जब डीएसपी मनदीप कौर अपने दफ्तर से बाहर जाने लगीं तो किसानों और डीएसपी में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
डीएसपी मनदीप कौर ने नम आंखों से कहा कि उन्होंने किसानों को धरना देने से नहीं रोका था। वे उनसे बात करने आई थीं। जब वे अपनी गाड़ी लेकर किसी जरूरी काम से जाने लगीं, तो किसानों ने उनकी गाड़ी रोक ली और उनके साथ धक्का-मुक्की की। उनकी वर्दी पर हाथ डाला और उनके जूड़े को भी खींचा। डीएसपी ने कहा कि किसानों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया, जो बहुत गलत है। वे किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं, किसान नेता गमदूर सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण धरना देकर न्याय की मांग कर रहे थे। डीएसपी मनदीप कौर ने किसानों के साथ बदसलूकी की और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और किसानों के कपड़े फाड़ दिए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक डीएसपी की गाड़ी को निकलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन