{"_id":"690a5b3ca27ba87da500a6bb","slug":"claims-fail-cms-home-district-sangrur-sees-highest-stubble-burning-510-cases-so-far-patiala-news-c-284-1-ptl1001-9900-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली: सीएम के गृह जिले संगरूर में सबसे ज्यादा 510 केस, डीसी-एसएसपी ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली: सीएम के गृह जिले संगरूर में सबसे ज्यादा 510 केस, डीसी-एसएसपी ने बुझाई आग
Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:29 AM IST
सार
सूबे में पराली के लगातार जलने से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। खन्ना व लुधियाना का एक्यूआई क्रमवार 237 व 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं पांच अन्य शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती के बावजूद प्रशासन किसानों को रोक नहीं पा रहा है।
सूबे में मंगलवार को 321 जगह पराली जलाई गई जिससे अब तक कुल मामले 2839 हो गए। सीएम का गृह जिला संगरूर इस बार पराली जलाने में सबसे आगे है। 43 नए मामलों के साथ जिले में अब तक 510 मामले दर्ज हो चुके हैं। पराली जलाने के 506 मामलों के साथ जिला तरनतारन दूसरे स्थान पर और 296 मामलों के साथ फिरोजपुर तीसरे स्थान पर है।
मंगलवार को संगरूर जिले के एसएसपी सरताज सिंह चाहल और डीसी राहुल चाबा काफिले में कहीं जा रहे थे। खेतों में पराली जलती देख मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ आग बुझाई।
विज्ञापन
सूबे में पराली के लगातार जलने से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। खन्ना व लुधियाना का एक्यूआई क्रमवार 237 व 202 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा। वहीं पांच अन्य शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें बठिंडा का 182, पटियाला का 183, जालंधर का 155, अमृतसर का 140 और मंडी गोबिंदगढ़ का 137 दर्ज किया गया।