फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   City Council, the fury of the citizens, public toilets in a poor state, Mandi Gobindgarh

नगर काउंसिल के सामने रोष प्रदर्शन

Tue, 21 Feb 2017 03:31 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
City Council, the fury of the citizens, public toilets in a poor state,  Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में नगर काउंसिल के गेट पर धरना देते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला
लोहा नगरी में नगर काउंसिल के बाथरूम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के टायलेट सेरोष मार्च नगर काउंसिल तक निकाला और  गेट पर रोष धरना दिया।  
विज्ञापन


रोष धरने की अगुवाई कर रहे गुरजीत सिंह खालसा, जगजीत सिंह जग्गी, रघवीर सिंह, मेहर सिंह, किशोर चंद, बलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, बृज लाल शर्मा ने बताया बस स्टैंड, कचहरी, गौशाला रोड, हास्पिटल रोड समेत अन्य जगहों पर काउंसिल के बाथरूमों की हालत इस कदर दयनीय हो चुकी है कि कोई भी व्यक्ति बदबू व गंदगी से भरी टायलेट सीटों को देखकर बेहोश हो सकता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वह नगर काउंसिल के अधिकारियों को शहर के सभी टायलेट बाथरूम की दयनीय हालात बारे बता चुके हैैं। बस स्टैंड के बाथरूम की सफाई करने की बजाय उसकी गंदगी को मलबे से ढक दिया गया। बस स्टैंड के महिला बाथरूम पर ताला लगा है और बस से उतरी महिला सवारी को मजबूरन पुरुष बाथरूम में जाना पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ सेनेटरी अफसर विष्णु शर्मा, एएमई गुरप्रीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गेट पर बैठे शहरवासियों को शांत किया और उनकी समस्या जानी। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जो काम अभी हो सकते हैं, उन्हें वह कल ही करवा देंगे और जो काम बड़े बजट के हैं, उन्हें आगामी बैठक में प्रस्ताव डालकर भेजा जाएगा. पास होने पर वह पूरे कर दिए जाएंगे।


इस पर धरनाकारियों ने अपना धरना समाप्त करते हुए कहा कि वह एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब को भी सौंपेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न हुई तो बड़े पैमाने पर शहरवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed