Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chief Minister Mann inaugurated a sports stadium in Maudan

Patiala News: मुख्यमंत्री मान ने मौड़ां में खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

Sat, 31 Oct 2026 06:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Sat, 31 Oct 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann inaugurated a sports stadium in Maudan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को हलका दिड़बा के गांव मौड़ां में दो करोड़ दो लाख रुपये की लागत वाले खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया।
उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। सात एकड़ में बने इस स्टेडियम में खेल मैदान उपलब्ध हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के नजदीक जाकर विकास करने में विश्वास रखती है। उन्होंने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों पर जोर दिया, जिसमें पंजाब एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी भी शामिल है। प्रदेश सरकार ने गांव मौड़ां के लिए 13 करोड़ 19 लाख 61 हजार रुपये के विकास कार्य दिए। इसमें सड़कों और 55 लाख रुपये का स्वास्थ्य केंद्र निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिओंना मौड़ यादगारी स्टेडियम में पौधा भी लगाया और अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
फोटोः31एसजीआरपी01 संगरूर के गांव मौड़ां में विकास कार्यों का चेक देते सीएम भगवंत सिंह मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed