फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   CBSE, Class X result, student, Patiala

सीबीएसई दसवीं के नतीजों में पटियाला के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 28 May 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE, Class X result, student, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में दसवीं सीबीएसई का नतीजा शानदार रहने पर जश्न मनाते स्टूडेंट्स व साथ में प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं के शनिवार को घोषित नतीजों में पटियाला के विभिन्न स्कूलों से बड़ी गिनती में स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल करके जहां अपने स्कूल का नाम रोशन किया, वहीं अपने अभिभावकों को भी गौरवांवित किया। इस मौके पर स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। बच्चों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा डाला। मिठाइयों का दौर चला।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीबीएसई दसवीं के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने बताया कि 221 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा दी थी। 42 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। 61 स्टूडेंट्स ने 9 से 9.8 और 49 ने 8 से 8.8 सीजीपीसीए हासिल किया। स्कूल के जिन स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया, उनमें मानव बांसल, प्रणव गुप्ता, सुचिता सिंह, आयुष गर्ग, अमित गोहरी, जयती गुंबेर, रजत कुमार झा, मयंक सिंगला, नमन बजाज, सागर रावत, शांतनु अग्रवाल, हर्ष, हर्षित वर्मा, रिभु बत्ता, शेफाली बांसल, अंजलि भूषण, लिजा मोहिंदरा, प्रणव गुप्ता, शिवेश, गौरीश, विभूति गुप्ता, दिनरायन कौर, प्रियांशु मदान, अनिकेत शर्मा, अरविंद बांसल, गुरमन सिंह भुल्लर, ईशान टक्कर, प्रभनूर सिंह, स्मृति गोयल, विश्व बांसल, गरिमा जौहर, हर्षित सिंह, हिमांशु सिंगला, मुस्कान कपिला, पलक आहूजा, पल्लवी शर्मा, शक्ति गिल, शिवम गुप्ता, शुभम गुप्ता, सिमरनदीप कौर, आदित्य सहाय और स्नेहा आर्य शामिल रहे। 
विज्ञापन


आवर लेडी आफ फातिमा कान्वेंट सेकेंडरी स्कूल का दसवीं सीबीएसई का नतीजा भी शानदार रहा। स्कूल के 55 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए। जबकि 101 से अधिक स्टूडेंट्स ने 9.0 सीजीपीए से ज्यादा हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के 322 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। जिनमें से 45 ने 10 सीजीपीए हासिल किया है, जबकि 112 स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए व इससे अधिक प्राप्त किए हैं। प्रिंसिपल डा. अमृत कौर औजला ने सभी सफलता पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी है। 


गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल के 223 स्टूडेंट्स सीबीएसई दसवीं क्लास की परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 29 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। जबकि 34 स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए से अधिक और 64 ने 8 सीजीपीए से अधिक हासिल किया है। प्रिंसिपल रेणु हंसपाल ने सभी स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के सात स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं और 25 स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए लिए हैं। प्रिंसिपल मीना थापर ने सभी टापर्स, उनके अभिभावकों व टीचरों को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed