फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   CBI raids FCI godowns in Patiala

सीबीआई ने एफसीआई के गोदामों में मारा छापा

Sat, 30 Jan 2021 06:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
CBI raids FCI godowns in Patiala
पटियाला। सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन पटियाला में अर्द्धसैनिक बल के साथ एफसीआई के गोदामों में छापा मारा। इस दौरान वहां से अनाज के सैंपल भरे गए और कुछ रिकार्ड भी जब्त करके सीबीआई अपने साथ ले गई। पटियाला के अलावा राजपुरा के गोदामों में भी छापा मारा गया।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम अर्द्धसैनिक बल के साथ सुबह करीब 10 बजे पटियाला के डीएमडब्लयू रोड स्थित बफर गोदामों में पहुंची। सीबीआई की टीम ने चावल व गेहूं के सैंपल लिए। यह सैंपल साल 2019-20 और 2020-21 के गेहूं व चावलों के हैं। इस दौरान चावलों में नमी की मात्रा और क्वालिटी जांची गई। लैब जांच के लिए विभिन्न प्रकार के चावलों के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन

अधिकारी जांच के लिए रिकार्ड भी अपने साथ ले गए। उनके साथ पंजाब सरकार के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भी थे। जानकारी के मुताबिक राजपुरा में एफसीआई के गोदामों में चेकिंग करके वहां से भी सैंपल भरे गए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीबीआई टीम ने नाभा के दो और समाना के एक एफसीआई गोदाम में छापा मारकर सैंपलिंग करने के साथ रिकार्ड कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed