फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   case registered against 500 people including 27 accused leaders Patiala

पटियाला में 27 मुलाजिम नेताओं समेत 500 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 08 Mar 2021 07:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
case registered against 500 people including 27 accused leaders Patiala
पटियाला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को 27 मुलाजिम नेताओं समेत 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये मुलाजिम रविवार को मोती महल घेरने जा रहे थे। आरोप है कि जब पुलिस ने मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक में इनसे मांग पत्र देकर लौटने को कहा तो प्रदर्शनकारियों ने मना कर दिया। बाद में इन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। नामजद मुलाजिम नेताओं व अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर कोविड नियम तोड़ने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन

मुलाजिमों के खिलाफ यह कार्रवाई थाना अनाज मंडी की इंचार्ज एसआई प्रियांशु सिंह की शिकायत पर हुई है। नामजद मुलाजिम नेताओं में विक्रमदेव सिंह, हरदीप सिंह टोडरपुर, दविंदर सिंह पुनिया, भूपिंदर सिंह, गुरजीत सिंह घग्गा, गगन राणो, सुखदेव सिंह सैनी, जरमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, लाल, गोपाल दत्त जोशी, रविंदर लूथरा, हरपाल सिंह, सतपाल, राम चंद, सुरिंदर कंबोज, तारा सिंह, लखविंदर कौर, रघुवर सिंह, शीशम, सुकविंदर बोहा, बलवीर सिबिया, परमजीत कौर, हरपाल सिंह, अमन कंबोज, भूपिंदर सिंह वडै़च शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed