फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Case of attacks of students in PU patiala

पीयू में स्टूडेंट्स पर आउडसाइडरों के हमले का मामला, नॉन टीचिंग के पूर्व प्रधान समेत 12 नामजद

Sun, 09 May 2021 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Case of attacks of students in PU patiala
पंजाबी यूनिवर्सिटी में शनिवार को देर शाम स्टूडेंट्स पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को यूनिवर्सिटी के नॉन टीचिंग मुलाजिमों के पूर्व प्रधान राजिंदर राजू समेत 12 को नामजद कर 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी राजिंदर राजू, यूनिवर्सिटी के एक मुलाजिम के भाई आशु चौधरी और पीयू के पूर्व स्टूडेंट धरमिंदर भिंदा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज रौणी सिंह ने बताया कि यह केस यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पीयू मुलाजिम के भाई आरोपी आशु चौधरी ने शुक्रवार को रात लाइब्रेरी से बाहर निकली कुछ छात्राओं को देखकर अपनी कार की रफ्तार धीमी कर ली और गलत नजरों से उन्हें घूरा। उस समय उसके साथ दो-तीन और लड़के भी थे, जो आउटसाइडर थे। बाद में जब छात्राओं ने इसकी शिकायत पीयू के सिक्योरिटी इंचार्ज से की तो आरोपियों के साथ नॉन टीचिंग मुलाजिमों का पूर्व प्रधान राजिंदर राजू उतर आया, लेकिन किसी तरह सिक्योरिटी इंचार्ज ने बीच-बचाव करते आउटसाइडरों से माफी मंगवा दी। बाद में इसकी वीडियो स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर डाल दी। जिससे आउडसाइडर भड़क गए और शनिवार को देर शाम बात करने के बहाने बाहर बुलाकर उन्होंने स्टूडेंट्स पर हमला कर दिया। जिसमें 9 स्टूडेंट्स घायल हो गए। जिनमें पीड़ित छात्रा भी शामिल थी। आरोप है कि छात्रा का गला दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed