{"_id":"60f8645f8ebc3eb00b1db29b","slug":"car-riders-shot-young-man-returning-from-ielts-class-patiala-news-pkl4208958129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : आईलेट्स की क्लास से लौट रहे युवक को कार सवारों ने मारी गोली, घायल हालत में करवाया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : आईलेट्स की क्लास से लौट रहे युवक को कार सवारों ने मारी गोली, घायल हालत में करवाया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लास से लौट रहे युवक को मारी गोली, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में सर्कुलर रोड पर बुधवार को कार सवार छह हमलावरों ने एक युवक की जांघ पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घायल की पहचान सरविंदर सिंह (19) निवासी गांव मैहस के तौर पर हुई है। युवक आईलेट्स की क्लास लगाकर लौट रहा था। रास्ते में वह कुछ खाने के लिए एक दुकान पर रुका था। इसी बीच वहां पहुंचे कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने घायल युवक को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। थाना कोतवाली नाभा के प्रभारी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डीएसपी नाभा राजेश छिब्बर के मुताबिक पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है। यह टीमें हमलावरों को काबू करने के लिए दबिश दे रही हैं।