Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Captain Amarinder Singh Meets Sonia Gandhi, Sparks Political Buzz Over Congress Return in Punjab

सोनिया के मंच पर कैप्टन: पंजाब की सियासत में हलचल, कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज; इसलिए भाजपा से हैं नाराज

Tue, 17 Nov 2026 10:34 AM IST
Sharukh Khan रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

दिल्ली में सोनिया गांधी के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी से पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है। पंजाब चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह के इस कार्यक्रम में शामिल होने से नए सियासी समीकरण की अटकलें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh Meets Sonia Gandhi, Sparks Political Buzz Over Congress Return in Punjab
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में मौजूदगी ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के करीब चार साल बाद कैप्टन का सोनिया गांधी के कार्यक्रम में पहली कतार में बैठना महज एक शिष्टाचार मुलाकात है या इसके पीछे कोई सियासी संदेश छिपा है, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


हालांकि, कैप्टन ने वापसी की अटकलों पर खुद विराम लगाते हुए साफ किया है कि वह दोबारा से कांग्रेस जॉइन नहीं कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके बावजूद गांधी परिवार के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए। वह पहले भी सोनिया गांधी के प्रति सम्मान और कांग्रेस के साथ अपने पुराने जुड़ाव की बात स्वीकार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में पुस्तक विमोचन समारोह में उनकी मौजूदगी को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कैप्टन की इस मौजूदगी के पीछे उनकी भाजपा के साथ मौजूदा राजनीतिक स्थिति को भी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन

कैप्टन का कहना रहा है कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भाजपा ने पंजाब से जुड़े राजनीतिक मामलों में उनके अनुभव का अपेक्षित इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में भाजपा में उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर सवाल उठते रहे हैं। 


 
विज्ञापन

उधर कांग्रेस की ओर से भी कैप्टन की वापसी की संभावनाओं को लेकर समय-समय पर बयान सामने आए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पहले कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इस संबंध में कैप्टन से कोई बातचीत नहीं हुई है। 

 

वहीं, राहुल गांधी ने हाल ही में कैप्टन को भाजपा में अपना पसंदीदा नेता बताते हुए उन्हें अंकल कूल बताया था और कैप्टन के साथ व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया था। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की राजनीतिक भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। 
 

पटियाला ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र में कैप्टन परिवार का प्रभाव अब भी राजनीतिक दलों के लिए मायने रखता है। फिलहाल कैप्टन ने भाजपा छोड़ने या कांग्रेस में लौटने की कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में सोनिया गांधी के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को फिलहाल व्यक्तिगत संबंधों और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
 

सोनिया के पुस्तक विमोचन में शामिल हुए भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ-साथ भाजपा नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। पंजाब चुनावों से पहले अमरिंदर सिंह की इस कार्यक्रम में मौजूदगी से नए सियासी समीकरण की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अमरिंदर पहले भी पार्टी में खुद को कम महत्व दिए जाने के मुद्दे पर नाराजगी जता चुके हैं।

 

राजधानी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सोनिया गांधी ने कहा कि किताब के जिन हिस्सों को लिखना उनके लिए सबसे मुश्किल था, वे उनकी सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या से जुड़े थे। 

 

उन्होंने कहा, इस किताब को लिखने का एक कारण यह था कि मेरे परिवार, मेरी सास, पति, बेटे और बेटी के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। इनमें से ज्यादातर बातें मनगढ़ंत थीं। कई बार ऐसी बातें कही गईं जिनसे दुख पहुंचा। यह किताब मेरी और मेरे परिवार से जुड़ी भावनाओं को सामने लाने का एक जरिया है। 
 

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले शामिल हुए।

एक हफ्ते में बिकीं दो लाख से अधिक प्रतियां

हार्परकॉलिन्स इंडिया की तरफ से प्रकाशित बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को पिछले मंगलवार को जारी किया गया था। प्रकाशक का दावा है कि एक हफ्ते के भीतर किताब की दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह लोगों के प्यार से अभिभूत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed