फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cabinet Minister Surjit Singh Rakhra, SAD, AAP, Arvind Kejriwal, Patiala

पानी पर बयान ने केजरीवाल का चेहरा बेनकाब किया : रखड़ा

Sun, 18 Dec 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 18 Dec 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Surjit Singh Rakhra, SAD, AAP, Arvind Kejriwal, Patiala
पटियाला के समाना ब्लाक के गांवों में शनिवार को विकास कामों के नींव पत्थर रखते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
देहाती क्षेत्रों में बेहतर आवाजाही सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांवों की सभी लिंक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। यह विचार कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने ब्लाक समाना के गांव आलमपुर, बलमगढ़, बंमनां, कुतबनपुर, रेतगढ़, चक अमृतसरिया में तकरीबन एक करोड़ की लागत वाले विकास कामों के उद्घाटन और नींव पत्थर रखने के मौके पर व्यक्त किए। 
विज्ञापन


रखड़ा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह यह बताए कि इतने लंबे समय तक पंजाब में राज करने के मौके उन्होंने पंजाब के लोगों का क्या संवारा है। आम आदमी पार्टी बारे रखड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब के पानी संबंधी दिए बयान ने उसका पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। 
विज्ञापन


रखड़ा ने गांव आलमपुर में जहां प्राइमरी से अपग्रेड करके मिडिल बनाए गए स्कूल की इमारत का नींव पत्थर रखा, वहीं आलमपुर से बलमगढ़ को जाते कच्चे रास्ते को पक्का करने के काम को शुरु कराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बलमगढ़ में विकास के कामों के चेक बांटने के साथ-साथ धर्मशाला के नए बनाए शेड का उद्घाटन किया और सड़क का नींव पत्थर रखा। गांव बंमनां में विकास कार्यों के चेक बांटने के अलावा श्मशानघाट के शेड का नींव पत्थर रखा। गांव कुतबनपुर व चक अमृतसरिया में भी कई विकास के कामों के उद्घाटन किए और नींव पत्थर रखे। 

दो हजार मुफ्त रसोई गैस कनेक्शनों बांटे
पटियाला। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने शनिवार को समाना की नैना धर्मशाला में तकरीबन 2000 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और चूल्हे बांटे।


इस मौके पर रखड़ा ने कहा कि जरूरतमंद व गरीब परिवारों के घरों में रसोई गैस आने से जहां इन परिवारों की महिलाओं को लकड़ियां व पाथियां जलाने से पैदा होने वाले हानिकारक धुएं से निजात मिलेगी, वहीं इनका जीवन स्तर भी ऊंचा होगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस कनेक्शन से वंचित सारे नीला कार्ड धारक और अन्य जरूरतमंद परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त गैस कनेक्शन देने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed