फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cabinet Minister, Sadhu Singh Dharmasot, Samajgam in village Tohda, Regional Samagam, Patiala

बेअदबी के आरोपियों को सख्त सजाएं दी जाएंगी : धर्मसोत

Sun, 02 Apr 2017 03:22 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Sun, 02 Apr 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister, Sadhu Singh Dharmasot, Samajgam in village Tohda, Regional Samagam, Patiala
पटियाला में गांव टोहड़ा में आयोजित समागम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने गांव टोहड़ा में एलान किया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को सख्त सजाएं दी जाएंगी। धर्मसोत पंथ रत्न स्व. जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की 13वीं बरसी के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय समागम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


धर्मसोत ने आरोप लगाया कि पूर्व बादल सरकार की ओर से आरोपियों को न पकड़ने से यह लगता है कि यह घटनाएं उनकी शह पर हुई हैं। इस मौके पर उन्होंने जत्थेदार टोहडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो जत्थेदार टोहड़ा जैसी संपूर्ण जिंदगी जीकर गए हो। उन्होंने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा जैसा नेता बनना बड़ी महान प्राप्ति है। सिख कौम को जत्थेदार टोहड़ा के जीवन से दिशा लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने पंजाब के लोगों को सच के साथ खड़ा होने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर कुछ वक्ताओं ने पंजाबी यूनिवर्सिटी का नाम जत्थेदार टोहड़ा के नाम पर रखने की बात की, तो धर्मसोत ने कहा कि वह यह मामला सरकार के ध्यान में लाएंगे। साथ ही उन्होंने टोहड़ा परिवार की ओर से गांव टोहड़ा से भादसों रोड को जोड़ने वाली सुए वाली सड़क को 18 फुट चौड़ा करने की मांग को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मसोत ने कहा कि इस सड़क को जल्द ही चौड़ा करके इसका नाम जत्थेदार टोहड़ा के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से गांव के सरकारी अस्पताल को बेहतर ढंग से चलाने के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी और इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 


इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के नेता एसएच फूलका ने कहा कि दिल्ली के सिख कत्लेआम का रिकार्ड इकट्ठा करने में जत्थेदार टोहड़ा ने काफी बड़ा योगदान डाला था। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व स्पीकर बीरदविंदर सिंह, एसजीपीसी के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भौर ने अपने विचार व्यक्त किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed