{"_id":"fd0ef6518444009151178e51ccf3fe49","slug":"byelection-akali-congress-unite-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए कांग्रेस-अकालियों में सौदा : आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए कांग्रेस-अकालियों में सौदा : आप
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आर्ब्जवर और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब उपचुनाव के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेसियों में सौदेबाजी हो गई है। ताकि आप के राज्य में बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके। वह वीरवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पटियाला उपचुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों ने एप्लीकेशन दी हैं। वीरवार को वह इन उम्मीदवारों से मिलने और वालंटियरों से इन उम्मीदवारों के बारे में फीड बैक लेने के लिए पटियाला आए थे। उनके साथ आप के प्रवक्ता कुलतार सिंह, जिला कनवीनर जरनैल सिंह मनु और गुलशन छाबड़ा मौजूद रहे।
जरनैल सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों संबंधी रिपोर्ट वह केंद्रीय लीडरशिप को देंगे और अगले दो-तीन दिनों में उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में आप ने पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे देखते हुए ही पार्टी को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए कैंपेन भी चलाया जा रहा है। इस कैंपेन का जायजा लेने के लिए भी वह पंजाब आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाए कि आप के पंजाब में बढ़ते प्रभाव से अकाली-भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी घबरा गई है। इसलिए इन पार्टियों में पंजाब उपचुनाव को लेकर सौदेबाजी हो गई है कि एक सीट तू जीत और एक मैं। ताकि आप को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पटियाला में किसी योग्य उम्मीदवार को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।
पटियाला में पार्टी के जिला कनवीनर रहे कुंदन गोगिया के बागी होने पर उन्होंने कहा कि भारत में प्रजातंत्र है और कोई भी आजाद लड़ सकता है। लेकिन केवल टिकट न मिलने से गुस्सा होकर बागी होना गलत है। स्वराज का आंदोलन अहम होना चाहिए, न कि किसी तरह का लालच।