फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bua sons had killed teenager police arrested two accused

बुआ के बेटों ने की थी किशोर की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bua sons had killed teenager police arrested two accused
राजपुरा। पुलिस ने सोलह वर्ष के किशोर की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के बुआ के दो बेटों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक साइकिल बरामद की है। एसएसपी विक्रमजीत दुगल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दो मार्च को पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने गांव भदक के पेट्रोल पंप के पीछे खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। बाद में कल्लू शर्मा ने मृतक की पहचान अपने बेटे अनुज (16) के तौर पर की। कल्लू शर्मा ने बताया कि मूलरूप से वह गांव जिराओं थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उतर प्रदेश के निवासी हैं और शहीद उधम सिंह कालोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना खेड़ी गंडिया के एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने अनुज की हत्या करने के आरोपी शामू शर्मा उसके भाई बबलू शर्मा उर्फ विजय गांव सैदखेड़ी से कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अनुज के बूआ के बेटे हैं। शामू के अपने एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम संबंध बनने पर एक दूसरे से मिलते थे। 1 अगस्त 2019 को अनुज ने दोनोें को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मामला पुलिस में जाने के बाद समझौता हो गया था।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक आरोपी शामू ने पूछताछ में बताया अनुज रिश्तेदारों में उसकी बदनामी करने लगा था। इससे तंग आकर शामू ने अपने भाई विजय के साथ मिलकर अनुज की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत अनुज को शराब पिलाने के बहाने से विजय कुमार एक मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साइकिल पर बैठाकर गांव भदक से सैदखेड़ी वाली लिंक रोड पर लाया। वहां पर शामू पहले से मौजूद था। शामू, विजय और अनुज ने पुली पर बैठकर शराब पी। इसके बाद शामू ने अनुज को बालों से पकड़ लिया और विजय कुमार ने चाकू से अनुज की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्मेताल चाकू के अलावा साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed