{"_id":"61627774d22fff768a06a3ba6e57d7a5","slug":"blocked-the-road-to-the-unemployed-encompass-lainmanon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार लाइनमैनों ने रोड जाम करके दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार लाइनमैनों ने रोड जाम करके दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 05 Feb 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए बेरोजगार लाइनमैनों ने वीरवार को पावरकाम हेडआफिस के सामने रोड जाम करके परिवारों समेत प्रदेश स्तरीय धरना दिया।
आंदोलन को तेज होता देखकर एसडीएम और एसपी (सिटी) की ओर बेरोजगार लाइनमैनों के शिष्टमंडल को आज चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी मनवेश सिंह सिद्धू से मुलाकात कराने ले जाया गया।
वहां सिद्धू ने शिष्टमंडल को मांगें जल्द पूरी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद यूनियन के प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह और रानी देवी ने अपना मरणव्रत खत्म कर दिया। इन दोनों को एसडीएम ने जूस पिलाकर मरणव्रत तुड़वाया। इस मौके पर यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर वादे के मुताबिक जल्द मांगें पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
पावरकाम में नियुक्तियों की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे बेरोजगार लाइनमैनों ने आज अपने परिवारों के साथ पावरकाम हेडआफिस के सामने रोड जाम कर दिया।
यूनियन ने जोरदार धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के ओहदेदार सोमा सिंह ने कहा कि पांच हजार बेरोजगार लाइनमैनों की नियुक्तियों का वादा करके बादल सरकार ने रखे केवल 1000 लाइनमैन।
बाकी चार हजार बेरोजगार लाइनमैन नौकरियों के लिए ठंड में सड़क पर धरना लगा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।
इस धरने के कारण रोड पूरी तरह से जाम हो गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों को रूट बदल कर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचना पड़ा। बाकी रूटों पर आवाजाही ज्यादा होने से ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।