फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   BJP Sangrur, Shashi Tharoor effigy, Sangrur

संगरूर में भाजपा ने शशि थरूर का पुतला जलाया

Wed, 23 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 23 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP Sangrur, Shashi Tharoor effigy, Sangrur
संगरूर के लाल बत्ती चौक में कांग्रेसी नेता शशि थरूर का पुतला जलाते भाजयुमो के नेता। - फोटो : amarujala
कांग्रेसी नेता शशि थरूर द्वारा कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह के साथ करने के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लाल बत्ती चौक पर शशि थरूर का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भाजपा नेताओं ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रणदीप देओल तथा भाजपा नेता सरजीवन जिंदल ने कहा कि कांग्रेसी नेता शशि थरूर देश विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं और देश के शहीदों की तुलना देश विरोधियों के साथ करके शहीदों का मजाक उड़ाया जा रहा है। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी ताकतों का समर्थन नहीं करती तो तुरंत शशि थरूर जैसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता कमलजीत गर्ग, प्रदीप गर्ग, सुरेश बेदी, सतपाल सिंह अकोई, तरसेम खटड़ा, सचिन भारद्वाज, जसवीर सिंह, उत्तम दास, प्रगट सिंह, मनी शर्मा, सतनाम सिंह, हरदीप ग्रेवाल, हरमनदीप सिंह, गुरमुख सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed