{"_id":"66dc708e42bd01f8ea034e7b","slug":"bike-riders-killed-a-young-man-by-stabbing-him-due-to-enmity-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5536-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: बाइक सवारों ने रंजिश में युवक का चाकू मारकर किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: बाइक सवारों ने रंजिश में युवक का चाकू मारकर किया कत्ल
विज्ञापन
बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अबलोवाल इलाके में कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक का चाकू मार कर कत्ल कर दिया। वारदात शुक्रवार रात उस समय हुई, जब युवक बाजार से गुजर रहा था। आरोपियों ने चाकू का वार उसके सीने पर किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कर्ण के तौर पर हुई है। वह पटियाला का बाबू सिंह काॅलोनी का रहने वाला था जानकारी के मुताबिक, कर्ण अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका था और बेरोजगार था। पुलिस ने आरोपी अंश, अमनमीत व युवराज पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कर्ण की कुछ समय पहले ही आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिससे आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने शुक्रवार रात कर्ण पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के समय कर्ण बाबू सिंह काॅलोनी में अपने घर की तरफ जा रहा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह से बाइक सवार तीनों आरोपियों ने कर्ण को गले से पकड़कर जमीन पर गिराया और फिर उस पर हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद कर्ण ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून निकलने के कारण उसकी बाद में मौत हो गई।