{"_id":"573f37924f1c1b9857ac7e98","slug":"bank-strike-patiala-affecting-businesses-the-state-bank-of-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में बैंक हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में बैंक हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 20 May 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में शुक्रवार को एसबीओपी हेडआफिस के बाहर धरना देते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट सेक्टर बैंक कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर पांच सहयोगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में पूरे दिन की हड़ताल की गई। इस मौके पर एसबीआई द्वारा सहयोगी बैंकों को बंद करने और टेक ओवर करने का विरोध किया गया। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से स्टेट बैंक आफ पटियाला की पूरे जिले में 100 शाखाओं में शुक्रवार को करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। लोगों के चेकों का क्लीयरेंस नहीं हो सका, ड्राफ्ट नहीं बन सके और कैश का लेन-देन भी नहीं हो सका। एटीएम पैसों के बगैर सूखे पड़े रहे। एसबीओपी की शाखाओं समेत बाकी सहयोगी बैंकों के करीब 1000 कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। इस मौके पर शेरां वाला गेट पर एसबीओपी हेडआफिस के सामने धरने दिया गया। इसमें यादविंदर गुप्ता, महासचिव, सनमीत सिंह, सचिव, बलवीर सिंह उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन