फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bank fraud of 35 lakhs by tampering with ATM

एटीएम से छेड़छाड़ कर की 35 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 12 Feb 2020 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bank fraud of 35 lakhs by tampering with ATM
यूपी के एक युवक की ओर से अपने दो साथियों साथ मिलकर पटियाला में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की एटीएम से छेड़छाड़ कर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल ने जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विक्रमजीत सिंह ब्रांच मैनेजर साईं मार्केट पटियाला एसबीआई ने थाना कोतवाली पुलिस पास 27 जुलाई 2019 को शिकायत दी थी कि बैंक की बाजवा कालोनी, आईटीबीपी कैंप और गुरू नानक नगर में लगी एटीएम से किसी ने छेड़छाड़ करके विभिन्न खातों से करीब 35 लाख की राशि निकलवा कर ठगी की है। पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने मामले में जांच की। कोतवाली इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि जांच दौरान जब इन एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो इस दौरान विशाल सिंह निवासी खापरेला बाजार चकसेनपुर यूपी की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि वह अपने दो साथियों साथ वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने खातों से जब एटीएम जरिये पैसे निकलवाते थे, तो जैसे ही पैसे बाहर आते थे, तो पैसे उठाते ही आरोपियों की ओर से डिस्पेंसर ट्रे पर हाथ मार कर छेड़छाड़ की जाती थी, जिससे एटीएम की स्क्रीन पर ट्रांजेक्शन फेल लिखा आ जाता था, जबकि आरोपी पैसे निकाल चुके होते थे। इस तरह से एटीएम से छेड़छाड़ करके आरोपियों ने विभिन्न खातों से 35 लाख रुपये निकलवा कर बैंक साथ धोखाधड़ी की है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी विशाल सिंह व उसके दोनों साथियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विशाल सिंह की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उससे पूछताछ बाद ही खुलासा हो सकेगा कि उसके बाकी दो साथी कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed