फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   bank employees protest in patiala

बैंक कर्मचारियों ने की रोष रैली

Tue, 11 Feb 2020 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bank employees protest in patiala
मंगलवार को मांगों को लेकर पटियाला में रैली करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : PATIALA
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा दिए गए आह्वान पर मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रगति भवन अर्बन एस्टेट के सामने एआईबीईए और एआईबीओए अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैली करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर यादविंदर गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से लंबित वेतन वृद्धि, बेसिक पे के साथ विशेष भत्ता, स्क्रैप न्यू पेंशन स्कीम में सुधार, पारिवारिक पेंशन में सुधार, पेंशन का अपडेशन, अधिकारियों के लिए कार्य के घंटे निर्धारित करने, संविदा कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11, 12 और 13 मार्च को 3 दिनों के लिए हड़ताल करेंगे और 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे ।
विज्ञापन

एसके गौतम, महासचिव पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ और संयुक्त सचिव, एआईबीईए ने बताया कि 17 फरवरी 2020 को यूएफबीयू और आईबीए के बीच दिल्ली में मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा सुलह बैठक बुलाई गई है। हालांकि, कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती है, यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो यह हड़ताल होगी और जिम्मेदारी आईबीए और सरकार पर होगी। प्रदर्शन को बलवीर शर्मा, होशियार सिंह, बीरेंद्र सिंह, तरुण कोरा, पुनीत विट्ठल, मधु गाबा और हैप्पी अरोड़ा सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed