{"_id":"21fd6876cb9eb3fe57b8ac7748ef16be","slug":"badal-government-bent-on-looting-the-poor-prnit-kaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को लूटने पर तुली बादल सरकार : परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को लूटने पर तुली बादल सरकार : परनीत कौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी की ओर से स्थानीय कड़ाह वाला चौक राघोमाजरा में सोमवार को विधायक परनीत कौर की अगुवाई में जोरदार धरना दिया गया। इस मौके पर बढ़ती महंगाई के साथ-साथ सड़कों, पानी, सीवरेज की बुरी हालत के लिए बादल सरकार को जमकर कोसा गया।
सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। परनीत कौर के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसियों में केके शर्मा भी मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए परनीत कौर ने कहा कि बादल सरकार गरीबों को लूटने पर तुली है। छोटी-छोटी चीजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म व मौत का सर्टिफिकेट के फार्मों और फीसों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
सुविधा सेंटरों के नाम पर गरीब जनता को सरेआम लूटा जा रहा है। साथ ही खाने-पीने की चीजों जैसे सब्जियों, दालों और खास करके चीने पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर पंजाब की जनता को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
केके शर्मा ने कहा कि नगर निगम और बादल सरकार की खराब कार्यप्रणाली के कारण शहर का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया गया कि अगर सरकार न सुधरी, तो जिले भर में धरने दिए जाएंगे।
कांग्रेस व्यापार सेल जिला पटियाला की अगुवाई में पटियाला चीनी होलसेल एसोसिएशन के व्यापारियों ने बादल सरकार के खिलाफ गुडमंडी में धरना दिया। इसमें विशेष तौर से पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं मौजूदा विधायक परनीत कौर शामिल हुईं। इस मौके पर व्यापारियों ने परनीत कौर को मांग पत्र दिया।
परनीत कौर ने कहा कि चीनी पर 11 प्रतिशत टैक्स लगने से सीधे तौर पर महंगाई बढ़ेगी और आम जरूरत में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें ओर महंगी मिलने लगेंगी।