फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   badal demands special package for farmers: CHANNI

किसानों के लिए स्पेशल पैकेज मांगें बादल : चन्नी

Fri, 22 Jan 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 22 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
badal demands special package for farmers: CHANNI
विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने बादल सरकार से किसानों व खेत मजदूरों के कर्ज माफ करने की मांग की है। चन्नी ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पीएम नरेंद्र मोदी से स्पेशल पैकेज मांगना चाहिए।
विज्ञापन


चन्नी समाना के गांव गाजीसलार में कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले किसान जसवंत सिंह के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। इस मौके पर उनके साथ विधायक परनीत कौर, हरदियाल सिंह कंबोज और पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से पीड़ित किसान परिवार को दो लाख की आर्थिक मदद दी गई। चन्नी ने इस मौके पर सरकार से पीड़ित परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि पंजाब की काटन बेल्ट में भी खेती के तबाह होने से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री बादल को राज्य के किसानों व खेत मजदूरों को राहत देने के लिए पीएम मोदी से स्पेशल पैकेज मांगना चाहिए।

चन्नी ने खुलासा किया कि सरकार व राज्य की यूनिवर्सिटियों की ओर से खुदकुशी करने वाले किसानों की गिनती पर किए सर्वे में बड़ा अंतर पाया गया है। इस कड़ी के तहत जहां सरकार ने केवल 80 खुदकुशी मानी हैं, जबकि यूनिवर्सिटियों के आंकड़े बताते हैं कि पिछले चार साल के दौरान करीब 3000 खुदकुशी हुईं हैं।


इसके बाद चन्नी बेरोजगार लाइनमैनों के पटियाला में माल रोड पर धरनास्थल पर पहुंचे और मरणव्रत पर बैठे प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह का हाल-चाल पूछा।

चन्नी ने बेरोजगार लाइनमैनों के धरने में भी हिस्सा लिया। चन्नी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे बेरोजगार लाइनमैनों प्रति सरकार का रवैया लापरवाह है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा सेशन में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed