{"_id":"5839583f4f1c1b967413beac","slug":"awakening-tour-starting-from-bihar-sahib-nabha-arrived-consistent-surge-reception-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति यात्रा का नाभा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति यात्रा का नाभा पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 26 Nov 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
नाभा पहुंची जागृति यात्रा का स्वागत करती संगतें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव को समर्पित तख्त साहिब बिहार से आरंभ हुई जागृति यात्रा का नाभा में पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा रायकोट, मालेरकोटला से होती हुई शाम को नाभा के गांव गलवटी में पहुंची, जहां संगतों ने उसका स्वागत किया।
इस मौके नगर कीर्तन के स्वागत के लिए बाबा रणजीत सिंह ढींगी वाले, बाबा मक्खन सिंह कर सेवा वाले, नाभा आरक्षित से शिअद प्रत्याशी कबीर दास, एसजीपीसी सदस्य सतविंदर सिंह, शिअद देहाती जिला रणधीर सिंह रखड़ा, पार्षद मानवरिंदर सिंह लस्सी, पार्षद जीएस भट्टी, हरमिंदर सिंह, बलजेत सिंह खोख, राजिंदरापाल सिंह, एडवाकेट युवराज सिंह चौहान समेत भारी संख्या में क्षेत्र की संगत नतमस्तक हुई।
पंच प्यारों की अगुवाई में बहुत ही सुंदर सजी हुई पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित हुए। जिन पर संगतों ने फूलों की वर्षा की। पालकी साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन काल के दौरान उपयोग किए हुए शास्त्रों को भी संगतों के दर्शनों के लिए सुशोभित किया। इस मौके कबीर दास व सतविंदर सिंह टोहड़ा ने पंच प्यारों को श्री सिरोपा साहिब जी भेंट किए। देर शाम पहुंचे इस महान यात्रा पटियाला के लिए रवाना हो गई।