फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Athlete Hima Das was Injured During Race in Netaji Subhash National Sports Institute of Patiala

परेशानी: स्टार एथलीट हिमा दास दौड़ के दौरान हुई चोटिल, मांसपेशियों में आया खिंचाव

Sat, 26 Jun 2021 08:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:06 PM IST
सार

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई, तो टोक्यो ओलंपिक के लिए चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम को यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि हिमा इस टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

विज्ञापन
Athlete Hima Das was Injured During Race in Netaji Subhash National Sports Institute of Patiala
हिमा दास हुईं चोटिल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत की स्टार महिला एथलीट हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना टूट सकता है। हिमा पटियाला के नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में चल रही नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार सुबह 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण चोटिल हो गईं। हालांकि उनकी चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं लग सका है। हिमा ने अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी नहीं किया है। इस संबंधी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि हिमा की चोट अगर गंभीर हुई, तो टोक्यो ओलंपिक के लिए चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम को यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि हिमा इस टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस टीम में दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती हैं, तो उनके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। हालांकि असम की स्टार धाविका हिमा दास फिलहाल ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि हिमा पिछले काफी समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही हैं। एनआईएस में चल रही नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप हिमा और दुती चंद के लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास और दुती चंद को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक और घरेलू टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि वह 21 जून से पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 की मेजबानी करेगा। इससे पहले हिमा दास और दुती चंद समेत 40 सदस्यीय टीम को किर्गीस्तान और कजाखस्तान में खेलने भेजने के एएफआई के प्रयास नाकाम रहे चूंकि उन देशों में पृथकवास के नियमों में बदलाव हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed