फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Army recruitment rally In Patiala

Patiala News: पंजाब के छह जिलों के 4559 नौजवानों की आर्मी में भर्ती रैली 11 सितंबर से

Wed, 21 Aug 2024 10:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally In Patiala
पटियाला के पोलो ग्राउंड में 11 सितंबर से 18 सितंबर तक रैली होगी, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भारतीय फौज की ओर से पटियाला के राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 11 सितंबर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब के छह जिलों के 4558 लिखित परीक्षा पास नौजवान फिजिकल टेस्ट देंगे। इन जिलों में संगरूर, मानसा, बरनाला, पटियाला, मालेरकोटला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। एडीसी कंचन ने फौज भर्ती रैली के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए फौज, सिविल व पुलिस के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

11 सितंबर से 18 सितंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली की तैयारी संबंधित विभागों की ओर से शुरू कर दी गई है। भर्ती डायरेक्टर कर्नल जीआरएस राजा ने बताया कि इस भर्ती रैली में छह जिलों के 4558 नौजवान उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी भर्ती के लिए जिला वार रोस्टर बनाया गया है। ट्रैफिक डाइवर्जन, मेडिकल इमरजेंसी सुविधा, मोबाइल शौचालय, पीने वाले पानी के टैंकर, बारिश से बचने के लिए अस्थायी तिरपाल शैल्टर, लाइटें, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बैरीकेडिंग, पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से पोलो ग्राउंड में घास की कटाई व साफ-सफाई के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। पीआरटीसी की ओर से रैली में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले नौजवानों की आवाजाही के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सहयोग के लिए डीसी का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि भर्ती को फौज की ओर से सिविल व पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed