{"_id":"5ffdcb8f8ebc3e333c452188","slug":"army-recruitment-patiala-seven-youth-able-participate-patiala-sangrur-mansa-barnala-fatehgarh-sahib-patiala-news-pkl4004145166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात से पटियाला में होगी फौज भर्ती, पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में नौजवान ले सकेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात से पटियाला में होगी फौज भर्ती, पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में नौजवान ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन
पटियाला। फौज भर्ती रैली में पंजाब के पांच जिलों के करीब 32 हजार नौजवान हिस्सा लेंगे। यह भर्ती सात से 26 फरवरी तक पटियाला के मिलिट्ररी स्टेशन के खुले मैदान में होगी। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के नौजवान हिस्सा लेंगे। भर्ती मुफ्त और पारदर्शी होगी।
मंगलवार को भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर (यूटी) जसलीन कौर ने अधिकारियों को समय पर प्रबंध पूरा करने का निर्देश दिया। आर्मी भर्ती डॉयरेक्टर कर्नल आरआर चंदेल ने बताया कि कोविड के कारण अगस्त 2020 में होने वाली भर्ती रैली को मुल्तवी कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए होगी। उन्होंने रैली के लिए रजिस्टर्ड नौजवानों को दो फार्म भरकर देने को कहा, जो कोविड टेस्ट संबंधी और माता-पिता की आज्ञा से संबंधित है। यह फार्म फौज की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वहीं रैली में शामिल होने वाले नौजवानों के लिए पटियाला बस स्टैंड से एक विशेष बस भी चलाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह छह बजे का होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि टेस्ट देने आने वाले युवा अपने परिजनों को साथ लाने से गुरेज करें, ताकि ज्यादा भीड़ न हो।