फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Archery girls of Punjabi University won medals in Uzbekistan

Patiala News: उज्बेकिस्तान में पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज लड़कियों ने जीते मेडल

Fri, 05 May 2023 05:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Archery girls of Punjabi University won medals in Uzbekistan
परनीत कौर व तनिशा वर्मा ने एशियन कप स्टेज-दो में की प्राप्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की दो लड़कियों ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में तीरंदाजी के एशिया कप स्टेज-दो में चार पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया है। तीरंदाज परनीत कौर ने दो गोल्ड मेडल और एक कांस्य का पदक जीता है, जबकि तनिशा वर्मा ने सिल्वर मेडल जीता है। 29 अप्रैल से पांच मई 2023 तक चले इस मुकाबले के दौरान तीरंदाज परनीत कौर ने कंपाउंड इवेंट और मिक्स टीम में गोल्ड मेडल जीते हैं, जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में कांस्य का पदक जीता है। गौरतलब है कि परनीत ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुल 10 मेडल हासिल कर लिए हैं। दूसरी खिलाड़ी तनिशा वर्मा ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

वाइस चांसलर प्रोफेसर अरविंद ने इस उपलब्धि के लिए इन दोनों खिलाड़ियों, डायरेक्टर प्रोफेसर अजीता, कोच सुरिंदर सिंह समेत समूचे खेल विभाग व यूनिवर्सिटी को बधाई दी है। वीसी ने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्राप्तियां यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों की ओर से इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्राप्तियां किए जाने से एक बार फिर से इस बात की पुष्टि होती है कि पीयू लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा माहौल प्रदान कर रहा है। साथ ही कहा कि यूनिवर्सिटी को अपनी इन होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed