फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Archer Pooja won silver medal in Para World Championship

तीरंदाज पूजा ने पैरा वल्र्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता

Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Archer Pooja won silver medal in Para World Championship
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज पूजा ने पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। पूजा ने बताया कि कोच सुरिंदर सिंह रंधावा की देखरेख में तैयारी करने के बाद दुबई में आयोजित इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। आने वाले दिनों में वह पैरा एशियन चैंपियनशिप और पैरा ओलंपिक्स के लिए तीरंदाजी का अभ्यास कर रही है। पूजा का मानना है कि अगर पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की नई सरकार की मदद से यूनिवर्सिटी की ओर उनको कुछ अन्य सुविधाएं मिल जाएं, तो उसके समेत अन्य बहुत सारे खिलाडिय़ों के ओलंपिक्स में मेडल आ सकते हैं। क्योंकि पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल मैदान के साथ और भी बहुत सारे योग्य खिलाड़ी जुड़े हुए हैं, जो यहां अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कोच सुरिंदर सिंह रंधावा ने पूजा की इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते कहा कि पीयू के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं, जो बेहद गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि पूजा अब एशियाई और ओलंपिक्स खेलों के लिए तैयारी कर रही है। केवल पूजा ही नहीं, बल्कि उनके और स्टूडेंट्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी प्राप्तियों के साथ नाम कमा चुके हैं। इनमें कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और कांस्य मेडल लेने वाली परनीत कौर, पैरा ओलंपिक्स में कांस्य मेडल लेने वाले हरविंदर सिंह, एशिया कप में मेडल लेने वाली तनिशा वर्मा, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लेने वाले सुखबीर, वर्ल्ड कप में गोल्ड लाने वाले अमनजीत, एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल लेने वाली मधु वैदवन, एशियन चैंपियनशिप में कांस्य लाने वाले अमन सैनी और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य लेने वाली राज कौर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed