फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Amritsar tops in stubble burning in Punjab

Patiala News: पंजाब में पराली जलाने में अमृतसर टाप पर, दो नए मामले रिपोर्ट

Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Amritsar tops in stubble burning in Punjab
पराली जलाने के कुल मामलों की गिनती 18 हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सरकार के एक्शन प्लान के बावजूद पंजाब में लगातार पराली जल रही है। बुधवार को भी पराली जलाने के दो नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पराली जलाने में अमृतसर जिला टाप पर बना हुआ है। बुधवार को रिपोर्ट हुए दो नए मामलों में से एक अमृतसर से रहा, वहीं दूसरा तरनतारन का था। इस तरह से अमृतसर में पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 15 हो गए हैं। वहीं अगर बीते दो सालों की बात करें, तो आज के ही दिन साल 2022 में पराली जलाने के सात मामले रिपोर्ट हुए थे। जिनमें से पांच जिला अमृतसर से थे और दो तरनतारन के थे। जबकि साल 2023 में आज के ही दिन पराली जलाने का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ था।

फिलहाल पंजाब के विभिन्न शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक है। माहिरों का मानना है कि अगर इसी तरह से पराली जलाने के मामले बढ़ते रहे, तो आने वाले दिनों में हर साल की तरह ही वायु प्रदूषण काफी बढ़ सकता है। गौरतलब है कि पंजाब में जलाई जाने वाली पराली का धुआं दिल्ली के पर्यावरण को भी दूषित करता है। इसका गंभीर नोटिस लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार से पराली की समस्या से निपटने को संशोधित एक्शन प्लान मांगा था। जिसे बाद में सरकार ने भेजा भी था, लेकिन यह एक्शन प्लान मात्र औपचारिकता ही साबित हो रहा है। कारण साफ है कि पंजाब में 15 सितंबर से पराली जलने के मामले सामने आने भी शुरू हो गए हैं। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक जिन खेतों में पराली जलाई जा रही है। उनके मालिकों की पहचान करके जुर्माने किए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब में 15 सितंबर से लेकर 29 नवंबर तक सेेटेलाइट के जरिए पराली जलाए जाने की मॉनिटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed