फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   all punjab workers union protest againts govt

पंजाब भर से सीएम सिटी में जुटे मुलाजिम, मोती महल की तरफ निकाला रोष मार्च

Wed, 23 Jun 2021 06:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
all punjab workers union protest againts  govt
पटियाला। पंजाब के नगर निगमों, काउंसिलों और नगर परिषदों के दर्जा चार सफाई सेवकों, सीवरमैनों समेत विभिन्न वर्गों के मुलाजिमों ने बुधवार को सीएम सिटी में बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर रैली की और बाद में मोती महल की तरफ रोष मार्च निकाला। भारी पुलिस फोर्स ने मुलाजिमों को फव्वारा चौक पर ही रोक लिया।
विज्ञापन

इससे भड़के मुलाजिमों ने वहीं चौक में जोरदार धरना दिया। बाद में मौके पर एसडीएम चरनजीत सिंह ने पहुंच कर मुख्यमंत्री और लोकल बाडी मंत्री के नाम पर मांग पत्र लिया। इस मौके पर कांट्रेक्ट व डेलीवेज मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

पंजाब के विभिन्न शहरों से बसों, टैंपो और अन्य वाहनों जरिये मुलाजिम बुधवार को सीएम सिटी में इकट्ठा हुए। पहले इन मुलाजिमों ने बस स्टैंड के नजदीक फ्लाईओवर के पुल के नीचे जोरदार रोष रैली की। इस मौके पर पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रदेश प्रधान चंदन ग्रेवाल, क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि कैप्टन सरकार पिछले साढ़े चार सालों से मुलाजिमों का आर्थिक शोषण करती आ रही है। नगर निगमों, नगर काउंसिलों में दर्जा चार, सफाई सेवक, सीवरमैन जो लंबे समय से ठेकेदारी प्रथा की लूट का शिकार हो रहे हैं, उनको न्यूनतम भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इनकी सेवाओं को भी रेगुलर करने से सरकार टाल मटोल कर रही है। ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, सफाई सेवकों, सीवरमैनों, फिटर, माली, बेलदार, ड्राइवर, जेसीबी आपरेटरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इन सभी को रेगुलर करने की मांग की। इसके अलावा कोरोना योद्धाओं को हादसे के बाद 50 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed