फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   All India Hockey Tournament, Rupnagar Hawks won, losing ITBP Jalandhar, Nabha, Patiala

हाक्स रूपनगर ने आईटीबीपी जालंधर को हराया

Fri, 23 Dec 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 23 Dec 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
All India Hockey Tournament, Rupnagar Hawks won, losing ITBP Jalandhar, Nabha, Patiala
पटियाला में चल रहे हाकी टूर्नामेंट के मैच में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हॉकी ग्राउंड में आयोजित 41वें जीएस बैंस लिबरल्स ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन हॉक्स रूपनगर ने आईटीबीपी जालंधर को हराया।
विज्ञापन


एएससी जालंधर ने पंजाब एंड सिंध बैंक एकेडमी जालंधर को 1-0 के साथ, पंजाब पुलिस जालंधर ने चंडीगढ़ इलेवन को 5-1 के साथ और सीआईएसएफ नई दिल्ली ने सिख रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट को हराया। इसके साथ ही पंजाब पुलिस, एएससी, ईएमई, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे, नार्दर्न रेलवे, हाक्स, कोपर्स ऑफ सिग्नल, सीआईएसएफ नई दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।  
विज्ञापन


हाक्स रोपड़ ने कड़े मुकाबले में 3-2 के साथ आईटीबीपी जालंधर को हराते हुए अपने विजय रथ को आगे बढ़ाया। मैच के हाफ टाइम तक हाक्स रूपनगर 2-1 के साथ पिछड़ी हुई थी लेकिन मैच में वापसी करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करके हाक्स ने लगातार दो गोल किए और मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाक्स के लिए कप्तान नवजोत सिंह ने मैच के पांचवें मिनट में गोल किया हालांकि आईटीबीपी ने वापसी की। टीम के लिए सेंटर हाफ गुरभेज सिंह ने 9वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। आईटीबीपी के उधमप्रीत ने पैनल्टी कार्नर से गोल करके 2-1 से लीड बना ली लेकिन रूपनगर के खिलाड़ियों ने वापसी की। 51वें और 65वें मिनट में क्रमवार डिंपल और नवजोत सिंह के जरिए गोल कर मैच जीत लिया।

इसी तरह से दूसरे मैच में 59वें मिनट में एएससी जालंधर की तरफ से श्रेयस जीआर ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर पंजाब एंड सिंध बैंक पर अपनी जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जालंधर की टीम ने 1-0 के साथ मैच जीता। 

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ इलेवन को वीरवार को तीसरे मैच में 5-1 के स्कोर के साथ हरा दिया। मैच के पहले हाफ में ही पंजाब पुलिस की टीम ने जगमीत सिंह, पवनदीप सिंह और अजय कुमार के जरिए गोल करके 3-0 के साथ लीड बना ली। इसके बाद मैच के 42वें मिनट में जगदीप सिंह ने शार्ट कार्नर को गोल में बदलकर लीड को 4-0 कर दिया।


चंडीगढ़ इलेवन ने इसी बीच एक गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया लेकिन यह नाकाफी रहा। पंजाब पुलिस की टीम एक और गोल दागकर मैच को 5-1 के साथ जीत गई। इसके बाद सीआईएसएफ नई दिल्ली और सिख रेजीमेंटल सेंटर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें  सीआईएसएफ नई दिल्ली 3-2 से विजेता रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed