फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   All India Hockey Tournament, Punjab Public School, Nabha, Patiala

सेमीफाइनल में भिड़ेंगे एएससी जालंधर और हॉक्स रोपड़

Sat, 24 Dec 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 24 Dec 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
All India Hockey Tournament, Punjab Public School, Nabha, Patiala
पटियाला में चल रहे हाकी टूर्नामेंट के दौरान जौहर दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हॉकी ग्राउंड में चल रहे 41वें जीएस बैंस लिबरल्स ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एएससी जालंधर-हाक्स रोपड़ और ईएमई जालंधर-नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली भिड़ेंगे।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मैचों में एएससी जालंधर ने पंजाब पुलिस की टीम को 3-2 से, ईएमई जालंधर ने कोर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर को 3-2 से, नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली ने वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर को 4-2 से और हॉक्स रोपड़ ने सीआईएसएफ नई दिल्ली को 2-1 से मात दी। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की टीम उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी और एएससी जालंधर के खिलाफ खेले गए पहले र्क्वाटर फाइनल में 3-1 से हार गई। 12 बार चैंपियन रही पंजाब पुलिस की टीम ने 10वें मिनट में ही कप्तान अजय कुमार के जरिये गोल करके लीड बना ली थी, लेकिन एएससी जालंधर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके 26वें मिनट में 1-1 गोल से बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएस गुरिया ने शार्ट कार्नर को गोल में बदल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद पंजाब पुलिस गेम में न आ सकी और एएससी जालंधर ने 43वें मिनट में दूसरा गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। इसके कुछ मिनटों बाद तीसरा गोल दागकर उन्होंने मैच जीत लिया। 

दूसरा मैच ईएमई जालंधर और कोर्प्स ऑफ सिग्नल जालंधर के बीच हुआ। इसमें पिछले साल के विजेता रही ईएमई जालंधर की टीम ने राकेश मिनज के जरिये मैच के दूसरे ही मिनट में गोल दाग कर 1-0 से बढ़त ले ली।

इसके बाद ईएमई की टीम ने बिजू सिंह के जरिये एक और गोल दाग कर स्कोर 2-0 कर दिया। सिग्नल की टीम ने 31वें और 40वें मिनट में दो गोल करके स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन ईएमई ने तीसरा गोल करके मैच को 3-2 के साथ अपनी झोली में डाल लिया। 

तीसरे मैच में नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली ने वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर को 4-2 के साथ हराया। नार्दर्न रेलवे ने तीसरे मिनट में सुखमनजीत के जरिये गोल करके 1-0 स्कोर कर दिया। सुखमनजीत ने 14वें मिनट में एक और गोल करके टीम को अच्छी पोजीशन में ला दिया।

वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने इसके बाद शानदार खेल दिखाते हुए नदीम बेग और शादाब हसीब के जरिये 22वें और 23वें मिनट में दो गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। रेलवे की टीम के तलविंदर सिंह ने 27वें मिनट में गोल करके फिर से टीम को बढ़त दिला दी।


तलविंदर ने एक बार फिर से 64वें मिनट में गोल करके टीम को 4-2 से मैच जितवा दिया। आखिरी र्क्वाटर फाइनल मैच में हॉक्स रोपड़ ने सीआईएसएफ नई दिल्ली को 2-1 के साथ हरा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed