फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alcohol contract, demanded off, sit-in protest by women, Sangrur

शराब ठेका बंद कराने को धरने पर बैठीं महिलाएं

Mon, 25 Apr 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 25 Apr 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
Alcohol contract, demanded off, sit-in protest by women, Sangrur
कस्बा लौंगोवाल में शराब ठेके के खिलाफ धरना देती हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा लौंगोवाल की बटूहा पत्ती में घरों के बीच खुले शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने ठेके के सामने धरना लगा दिया और ठेके को यहां से हटाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले लगाए धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शराब ठेका उठा देने का भरोसा दिलाया था लेकिन इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने भी 23 अप्रैल को शराब ठेके के संबंध में कोई हल निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह नहीं आए। इसमें महिलाओं में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके का विरोध कर रही महिलाओं के साथ शराब ठेकेदार के व्यक्ति गाली गलौच करते हैं और उन्हें हथियार दिखाकर डराते धमकाते हैं। इस बाबत महिलाओं ने एक शिकायत हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी दर्ज करवा दी है। महिलाओं ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी और यहां से शराब ठेका उठवाकर ही दम लेंगी चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी। नौजवान भारत सभा के प्रदेश महासचिव भूपिंदर लौंगोवाल ने कहा कि उनकी सभा बटूहा पत्ती की महिलाओं के हौसले की प्रशंसा करती है और उनके इस संघर्ष में उनकी सभा पूर्ण समर्थन करती ह्रै।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed