फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alcohol contract, Bopur Sangrur village, seawall built, Sangrur

संगरूर के गांव बोपुर के लोगों ने शराब ठेका बंद कराया

Mon, 04 Apr 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 04 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Alcohol contract, Bopur Sangrur village, seawall built, Sangrur
संगरूर के गांव बोपुर में शराब ठेके के सामने धरना लगाए बैठे गांववासी। - फोटो : अमर उजाला
गांव में खुले शराब के ठेके को हटवाने के लिए गांव बोपुर के लोगों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। उनके संघर्ष के सामने शराब ठेकेदार को झुकना पड़ा। गांव बोपुर के लोगों ने शराब ठेके का विरोध करते हुए ठेके के सामने धरना लगाकर सड़क जाम कर दी। धरनाकारियों में महिलाएं खासी तादाद में शामिल थीं।
विज्ञापन


गांव के सरपंच लहरी सिंह ने बताया कि गांव में शराब ठेका होने की वजह से गांव का माहौल खराब होता जा रहा था क्योंकि लोग शराब पीने के बाद घरों में आकर क्लेश होता था। इसके अलावा शराब ठेके के पास से महिलाओं का गुजरना मुश्किल था क्योंकि शराब के नशे में धुत व्यक्ति महिलाओं को बुरा भला बोलते थे। उन्होंने बताया कि गांव से शराब ठेका हटवाने के लिए पंचायत ने प्रस्ताव डालकर विभाग को दिया था लेकिन ठेका नहीं हटवाया गया। इसके खिलाफ गांव की पंचायत और महिलाओं ने मोर्चा खोला दिया। आखिरकार सोमवार को शराब ठेकेदार ने गांववासियों के संघर्ष के आगे झुकते हुए ठेका बंद करने का फैसला किया। मौके पर कृष्ण जस्सल, भारत नौजवान सभा के सदस्य अक्षय कुमार, मनदीप सिंह खनौरी, शमशेर सिंह, मनोहर लाल, रमेश कुमार, जगरूप सिंह, रोशन लाल, भूरो देवी, सुनील देवी, सुनीता देवी, बिमला देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed