फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   after two and half year fiance refuse to marry

Patiala News: सगाई के करीब ढाई साल बाद मंगेतर ने शादी से किया इन्कार, युवक ने जहर निगल दी जान

Mon, 28 Aug 2023 05:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
after two and half year fiance refuse to marry
मंगेतर समेत उसकी मां, चाचा व चाची के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था कर्मजीत, शादी के बाद पत्नी के साथ विदेश जाने का था सपना
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में सगाई के करीब ढाई साल के बाद मंगेतर की ओर से शादी से इन्कार करने पर युवक ने जहर निगल लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना सदर नाभा पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर मंगेतर समेत उसकी माता व चाचा-चाची के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक कर्मजीत सिंह घर का इकलौता चिराग था। वह खेतीबाड़ी करता था और उसके पास करीब 7 किला जमीन थी।

नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री ने बताया कि पातड़ां के गांव नाईवाला के रहने वाले कश्मीर सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके बेटे कर्मजीत सिंह की नाभा के गांव पहाड़पुर की रहने वाली अनमोलदीप कौर से करीब तीन साल पहले दोस्ती हो गई थी। दोनों ने आईलेट्स कर रखी थी और शादी के बाद विदेश जाकर बसने का सपना था। इसी बीच 28 मई 2021 को दोनों की परिवारों की सहमति से सगाई कर दी गई। इसके बाद काफी समय तक सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय पहले लड़की ने कर्मजीत सिंह के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया। यहां तक कि उसने लड़के व उसके परिवार की ओर से दिए तोहफे व शगुन का सामान भी लौटा दिया। 26 अगस्त को कर्मजीत सिंह लड़की व उसके परिवार से बात करने के लिए गांव नाईवाला गया, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की गई व काफी बेइज्जती की गई। लड़की वालों ने कर्मजीत सिंह के पिता कश्मीर सिंह को फोन करके कहा कि उनका लड़का शादी की बात करने उनके घर आया है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं करानी है। इसलिए वह उनके लड़के कर्मजीत सिंह को गांव के बाहर छोड़ रहे हैं। जब कश्मीर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा, तो देखा कि कर्मजीत सिंह की हालत गंभीर थी। तुरंत उसे नाभा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान कर्मजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पिता कश्मीर सिंह के बयान पर मंगेतर अनमोलदीप कौर, उसकी माता रणधीर कौर, चाचा कुलवंत सिंह व चाची सिमरन कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed