फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   After 15 years of his father's defeat, Ajitpal took revenge on the Captain

पिता की हार का 15 साल बाद अजीतपाल सिंह कोहली ने कैप्टन से लिया बदला कैप्टन ने 2007 के विस चुनावों में पटियाला सीट से ही आप प्रत्

Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
After 15 years of his father's defeat, Ajitpal took revenge on the Captain
पटियाला। पंजाब के दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गज नेता को उन्हीं के गढ़ में हराकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीतपाल सिंह कोहली ने अपने पिता सुरजीत सिंह कोहली की 15 साल पहले की हार का बदला ले लिया है। कैप्टन ने सुरजीत सिंह कोहली को साल 2007 के विधानसभा चुनावों में पटियाला सीट से ही ही शिकस्त दी थी। उस समय कैप्टन को 60346 वोट मिले थे, जबकि सुरजीत सिंह कोहली को 27596 मत ही मिल सके थे। इस तरह से कोहली को 32750 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

पार्षद से विधायक तक का सियासी सफर तय किया
ट्रांसपोर्टर अजीतपाल सिंह कोहली ने पार्षद से विधायक तक का सियासी सफर तय किया है। कोहली शिअद की तरफ से पार्षद का चुनाव लड़कर पटियाला नगर निगम के साल 2007 से 2012 तक मेयर रहे। अजीतपाल सिंह कोहली व उनके परिवार का सात दशकों से अकाली दल से नाता था। उनके पिता सुरजीत सिंह कोहली अकाली दल के वरिष्ठ उप प्रधान रहे और 1997 में पीडब्लयूडी मंत्री भी रहे। दादा सरदारा सिंह कोहली अकाली दल के विधायक रहे। कोहली परिवार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय भी है।
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज होकर आप की थी ज्वाइन
अजीतपाल सिंह कोहली का परिवार टकसाली अकाली है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कोहली पटियाला शहरी सीट से कैप्टन के खिलाफ टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन सुखबीर सिंह बादल ने जब अपने करीबी हरपाल जुनेजा को टिकट दे दी। इससे नाराज होकर अजीतपाल सिंह कोहली व उनके पिता सुरजीत सिंह ने आप ज्वाइन कर ली थी। इस मौके पर अजीतपाल सिंह कोहली ने खासतौर से सुखबीर बादल के खिलाफ काफी भड़ास निकाली थी। उन पर टकसाली अकालियों को नजरंदाज करने व पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed