फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, Mr Chamkaur Sahib rally, Arvind Kejriwal, black money, Ropar

आप की सरकार बनने पर निकलेगा काला धन: केजरीवाल

Fri, 25 Nov 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Fri, 25 Nov 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
AAP, Mr Chamkaur Sahib rally, Arvind Kejriwal, black money, Ropar
श्री चमकौर साहिब की रैली में बोलते आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की श्री चमकौर साहिब में आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने काफिले के साथ पहुंचे। रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन और बादल दोनों के पास काला धन है। रेत बजरी के ठेके और बसों के सभी परमिट बादलों के पास हैं।
विज्ञापन


उनकी पंजाब में सरकार बनने पर जनता सारा काला धन बाहर निकाल लेगी। साथ ही श्री चमकौर साहिब में दरिया पर पुल बनाया जाएगा और सरकारी कॉलेज खोला जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेसी वर्करों ने काली झंडियां दिखाकर केजरीवाल का विरोध किया। महिला वर्करों ने गाड़ी पर चूड़ियां फेंकी। कुछ वर्करों ने काफिले पर पत्थर भी मारे। सारे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेसी वर्करों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी पार्टी के वरकर मिलकर उनके खिलाफ प्रर्दशन करते हैं। इस प्रदर्शन में भी 35 लोग अकाली दल 10 लोग कांग्रेस के थे।

रैली के बाद अरविंद केजरीवाल श्री चमकौर साहिब के एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। बाहर आने पर उनके बोहा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार की ओर से संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर पैसे मांगने के आरोपों संबंधी सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर जाकर जवाब देंगे। बाहर जाते ही उनके साथ आए वालंटियरों ने पत्रकारों से धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed