{"_id":"5737556e4f1c1b8b609199b6","slug":"aap-education-and-water-supply-minister-beedeepio-office-opening-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप झूठों की पार्टी, जो कहते हैं करते उसके विपरीत : रखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप झूठों की पार्टी, जो कहते हैं करते उसके विपरीत : रखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 14 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में शनिवार को करोड़ों की लागत से बने बीडीपीओ ब्लाक सन्नौर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि जल्द ही सरकारी नौकरियों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी और पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वे शनिवार को राजपुरा रोड पर सदर थाने के साथ साढ़े तीन करोड़ की लागत से नए बने बीडीपीओ ब्लाक सन्नौर के दफ्तर का उद्घाटन करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि बादल सरकार की ओर से सरपंचों के मान भत्ते में वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि अकाली-भाजपा गठबंधन आने वाले विधानसभा चुनाव राज्य में विकास और अमन शांति के नाम पर लड़ेगा। विरोधी पार्टियों के पास आलोचना करने के लिए कुछ नहीं है इसलिए ही वह किसी न किसी बात को लेकर शोर मचाते रहते हैं। इस मौके पर उच्च शिक्षा एवं जल सप्लाई मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने आप लीडर कुमार विश्वास के पंजाबियों को नशेड़ी व पंजाब को नशे में डूबा बताने वाले गीत संबंधी कहा कि आप पार्टी झूठे लोगों की पार्टी है। जो कहते हैं ठीक उसके विपरीत करते हैं। चाहे कांग्रेस का समर्थन लेने की बात करें या गनमैन, वाहनों पर लाल बत्ती लेने की या फिर तनख्वाह।