{"_id":"57ce91114f1c1be9063177b9","slug":"aap-bhagwant-mann-mp-village-mianpur-rally-sad-protest-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन पर सांसद भगवंत मान ने बदला रैली में जाने का रास्ता, जाने किसने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन पर सांसद भगवंत मान ने बदला रैली में जाने का रास्ता, जाने किसने किया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Tue, 06 Sep 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ में आम आदमी पार्टी में जा रहे कार्यकर्ताओं को काली झंडियां दिखाते अकाली वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने गांव मीआंपुर में रैली आयोजित की। रैली में पहुंचने के लिए भगवंत मान को अकाली दल के विरोध के कारण रास्ता बदलना पड़ा। इसके चलते मान रैली में दो घंटे देरी से पहुंचे।
भगवंत मान की मीआंपुर रैली को लेकर अकाली दल के नेताओं ने पहले से ही भगवंत मान का विरोध करने की तैयारी कर ली थी। अकाली कार्यकर्ताओं ने रैली के कुछ दूरी पर गांव गंधों में सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया। भगवंत मान का रैली में पहुंचने का समय 11 बजे का था। विरोध प्रदर्शन के चलते मान रास्ता बदलकर करीब एक बजे के करीब इस रैली में पहुंचे।
अकाली दल के नेता व एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा व यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुडविल की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली में जा रही गाड़ियों को काली झंडियां दिखाई और भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की। भगवंत मान को रंगीलपुर रोड से इस रैली में पहुंचना था। अकाली दल के विरोध के कारण वह गांव बिंदरख के रास्ते रैली में पहुंचे। जब अकालियों को मान के रैली में पहुंच जाने के बारे में पता चला तो उन्होंने उनका पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मान ने सुखबीर बादल पर सुनाई कविता
भगवंत मान ने गांव मीआंपुर रैली में अकाली दल को खूब कोसा। मान ने सुखबीर बादल पर बनाई कविता सुनाने से पहले कहा कि अगर कोई अकाली मौजूद है तो वह पंडाल का बाहर चला जाए। अपने संबोधन में मीडिया से हुई बदसलूकी के संबंध में मान ने कहा बसी पठाना में एक पत्रकार ने उनसे गलत तरीके से सवाल पूछे थे, जिसके कारण वहां उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका किसी पत्रकार के साथ कोई शिकवा नहीं है ओर न ही शिकायत है। रैली के बाद जब पत्रकारों ने जब उनसे दिल्ली से विधायक देवंदर शेरावत और सुच्चा सिंह छोटेपुर की बयानबाजी के बारे में पूछा गया तो वह जवाब देने के बजाए गाड़ी में बैठ कर चले गए।