फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A young man died of drug overdose in Nabha

Patiala News: नशे की ओवरडोज से नाभा में नौजवान की मौत

Wed, 11 Sep 2024 10:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
A young man died of drug overdose in Nabha
पिता को शक अज्ञात दोस्त ने नशे की ओवरडोज दी, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में नशे की ओवरडोज के कारण 21 साल के नौजवान की मौत हो गई है। पिता का आरोप है कि अज्ञात दोस्त ने उनके लड़के को नशे की ओवरडोज दी है। थाना भादसों पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अर्शप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

परमजीत सिंह निवासी गांव अजनौदा कलां की ओर से थाना भादसों पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनका लड़का अर्शप्रीत सिंह 16 अगस्त को किसी अज्ञात दोस्त के साथ घूमने-फिरने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे वह घर वापस आया और खाना बगैरा खाने के बाद सो गया। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो अर्शप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी। पिता परमजीत सिंह के मुताबिक उनका लड़का अर्शप्रीत सिंह नशे की बुरी लत का शिकार था। 16 अगस्त को उसने काफी नशा किया हुआ था। उसे शक है कि जिस दोस्त के साथ अर्शप्रीत सिंह घूमने के लिए गया था, उसी ने नशे की ओवरडोज दी है। इस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed