फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A farmer died due to breathing problems at Shambhu border

सभी केंद्र : शंभू बॉर्डर पर सांस लेने में परेशानी से किसान की मौत

Sun, 18 Aug 2024 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
A farmer died due to breathing problems at Shambhu border
पंधेर बोले-पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिया जाए
विज्ञापन

200 दिन पूरे होने पर शंभू व खन्नौरी बॉर्डर पर होंगी महापंचायतें
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शंभू मोर्चे पर रविवार को एक और किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 साल के जरनैल सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह मोगा से 10 अगस्त को बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे में शामिल होने आए थे। यहां अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पंधेर ने कहा कि मांगों के लिए धरने पर बैठे किसान दम तोड़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। पंधेर ने कहा कि मोर्चे के 200 दिन पूरे होने पर 31 अगस्त को शंभू व खन्नौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायतें करवाई जाएंगी। इनमें देश भर से किसान नेता शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

पंधेर ने हरियाणा सरकार पर बॉर्डर न खोलने को लेकर निशाना साधा। कहा कि किसानों को रोकने के चक्कर में हरियाणा सरकार आम जनता को परेशान कर रही है। व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों का भी नुकसान किया जा रहा है। पंधेर ने हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को 24 फसलों के दाम एमएसपी पर देने के दावे को झूठ का पुलिंदा बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed