{"_id":"108-30005","slug":"Patiala-30005-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप ने सजाई सबसे सुंदर थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप ने सजाई सबसे सुंदर थाली
Patiala
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिन्दगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। गोबिंदगढ़ एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित गोबिन्दगढ़ पब्लिक कालेज में शनिवार को दीपावली के मौके पर झिलमिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों में दीपक सजाने, थाली सजाने और मोमबत्ती सजाने का मुकाबला करवाया गया। कालेज की प्रिंसिपल डा. नीना सेठ पजनी ने बताया कि बीए प्रथम की संदीप द्वारा सजाई गई थाली को पहला, बीए प्रथम की यश्वी गोयल द्वारा सजाए गए दीपक ने पहला और इसी कक्षा की जसमीत द्वारा सजाई गई मोमबत्ती ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ने विजयी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन