फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   98 percent deficient rains in September so far In Punjab

Punjab: बारिश में 98 फीसदी की कमी से गहराया बिजली संकट, थर्मलों के छह यूनिट बंद होने से सप्लाई पर असर

Sat, 09 Sep 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है। सूखे की इस स्थिति में भी मांग पूरा की जा रही है। मांग ज्यादा होने के कारण किसानों को कम बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
98 percent deficient rains in September so far In Punjab
पटियाला में बरसात - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में सितंबर में अब तक 98 फीसदी कम बारिश के चलते बनी सूखे की स्थिति के बीच शुक्रवार को सरकारी और निजी थर्मलों के छह यूनिट बंद पड़ गए। इससे कुल 1770 मेगावाट बिजली सप्लाई ठप रहने से पावरकॉम के लिए मुश्किलें पैदा हो गईं। ऐसे में दिए भरोसे के बावजूद पावरकॉम शुक्रवार को किसानों को मुश्किल से दिन में केवल तीन घंटे बिजली ही दे सका, जबकि वादा आठ घंटे बिजली सप्लाई का है। हालांकि देर शाम रोपड़ थर्मल प्लांट के बंद पड़े तीन यूनिटों में से दो यूनिट चालू हो गए थे। बाकी यूनिटों के अगले दो-तीन दिनों में चालू होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jalandhar: सीएम भगवंत मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी
विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र के रोपड़ थर्मल प्लांट के 210-210 मेगावाट के तीन यूनिट, तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का एक यूनिट और 270 मेगावाट की क्षमता का गोइंदवाल थर्मल का एक यूनिट शुक्रवार सुबह बंद पड़ गया। लहरा मुहब्बत थर्मल का एक यूनिट बीते साल से ही तकनीकी खराबी के चलते बंद है। जानकारी के मुताबिक रोपड़ के यूनिट तकनीकी खराबी के कारण ट्रिप हो गए थे, वहीं तलवंडी का यूनिट ब्वायलर ट्यूब में लीकेज के चलते व गोइंदवाल का यूनिट कोयले की कमी से बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में परेशान हुए लोग
इन यूनिटों के बंद पड़ने से कुल 1770 मेगावाट का बिजली उत्पादन बंद हो गया। इन दिनों उमस भरी गर्मी के चलते पहले ही बिजली की मांग साढ़े 14 हजार मेगावाट के पार चल रही है। शुक्रवार को भी बिजली की अधिकतम मांग 14502 मेगावाट दर्ज की गई। ऐसे में एक साथ छह यूनिटों के बंद पड़ने से किसानों को शुक्रवार को केवल तीन घंटे बिजली मिल सकी। शहरों में भी बिजली सप्लाई करीब डेढ़ से दो घंटे प्रभावित रही।

इन दिनों बिजली की मांग देश भर में ज्यादा होने के कारण बाहर से बिजली महंगी मिल रही है। पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है। सूखे की इस स्थिति में भी मांग पूरा की जा रही है। मांग ज्यादा होने के कारण किसानों को कम बिजली मिल रही है, लेकिन जल्द ही बाकी बंद पड़े यूनिटों के चालू होने से यह मुश्किल भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed