फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बठिंडा प्लांट के मुलाजिमों का धरना समाप्त

बठिंडा प्लांट के मुलाजिमों का धरना समाप्त

Fri, 30 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा प्लांट के मुलाजिमों का धरना समाप्त
बठिंडा प्लांट के कर्मियों का पक्का धरना समाप्त
विज्ञापन

पावरकाम और बठिंडा प्लांट कोआर्डिनेशन कमेटी में समझौता
पैसको जरिये नियुक्त किए जाएंगे बठिंडा प्लांट से सरप्लस सभी 635 मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
बठिंडा थर्मल प्लांट के बाहर प्लांट के कर्मचारियों का पिछले तीन महीनों से लगातार चल रहा पक्का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। पटियाला में शुक्रवार को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) मैनेजमेंट और बठिंडा प्लांट कोआर्डिनेशन कमेटी के बीच समझौता हो गया। इसके तहत बठिंडा प्लांट बंद करने से जिन 635 ठेका मुलाजिमों पर नौकरी से निकाले जाने की तलवार लटक रही थी, उन्हें परमानेंट स्ट्रक्चर्ड कारपोरेशन (पैसको) जरिये नियुक्त किया जाएगा। साथ ही उन्हें बठिंडा व इसके आसपास ही प्लांटों व पावरकाम के दफ्तरों में नियुक्त किया जाएगा।
समझौता के दौरान डायरेक्टर वित्तीय एससी अरोड़ा, डायरेक्टर प्रबंधकीय आरपी पांडव की हाजिरी मौजूद रहे। पावरकाम की ओर से जारी बयान के मुताबिक समझौते अनुसार बठिंडा थर्मल प्लांट के 635 मुलाजिमों को पैसको के जरिये पावरकाम के बठिंडा नजदीक पड़ते लहरां मोहब्बत, तलवंडी साबो थर्मल प्लांटों और मुख्य इंजीनियर पश्चिम जोन बठिंडा के दफ्तर में ही तैनात कर दिया जाएगा। उनका ओहदा और तनख्वाह व भत्ते पहले की तरह ही रहेंगे।
विज्ञापन

समझौते में यह भी साफ किया गया है कि बठिंडा प्लांट के यह मुलाजिम पावरकाम में रेगुलर होने या फिर पावरकाम की ओर से ठेके पर रखे जाने के हकदार नहीं होंगे। लेकिन फिर भी पंजाब सरकार की ओर से पास किया गया पंजाब एडहाक कांट्रैक्चुअल डेलीवयेज, टैंपरेरी, वर्कचार्ज और आउटसोर्स इंप्लाइज वेलफेयर एक्ट 2016, जिसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चैलेंज किया हुआ है। इस संबंधी कोर्ट की ओर से जो भी फैसला किया जाएगा, वह दोनों पक्षों को मंजूर होगा। सभी मुलाजिमों को पैसको के जरिये नियुक्ति पत्र 22 अप्रैल से पहले जारी कर दिए जाएंगे और इन कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा भरती आयु सीमा 60 साल होगी। समझौते पर दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed