फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   खेती बाड़ी विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंम्प का आयोजन

खेती बाड़ी विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंम्प का आयोजन

Fri, 30 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खेती बाड़ी विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंम्प का आयोजन
‘सिखलाई कैंपों का फायदा लें किसान’
विज्ञापन

खेती बाड़ी विभाग ने किया जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
नई अनाज मंडी में खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग पंजाब ने डायरेक्टर डॉ. जसबीर सिंह बैंस की अगुवाई में सावन की फसलों संबंधी जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य महमान के तौर पर विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने शिरकत की। नगर काउंसिल प्रधान नरिंदर शास्त्री, उप प्रधान अमनदीप सिंह नागी, ब्लॉक समिति के चेयरमैन सरबजीत सिंह मानकपुर ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।

किसानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी बारे में डायरेक्टर डॉ. बैंस ने मुख्य मेहमान विधायक कंबोज को जानकारी दी। कंबोज ने खेतीबाड़ी विभाग की ओर से लगाये गये किसान सिखलाई कैंप की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस से किसानों को आने वाली फसलों के बारे बहुमूल्य जानकारी मिली है। इन सिखलाई कैंपों में किसान ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को अपील करते हुये कहा कि वह पराली को न जला कर वातावरण को शुद्ध रखने में सरकार का सहयोग करें। डायरेक्टर डॉ. बैंस ने किसानों को संबोधित करते हुये कहा कि यूनिवर्सिटी से फसली बीजों का ही इस्तेमाल किया जाए। किसान मिट्टी जांच समय-समय पर जरूर कराते रहें। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस देहाती प्रधान बलदेव सिंह गद्दोमाजरा, हरदीप सिंह, रकेश मेहता, योगेश गोल्डी, मलकीत सिंह, एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार, तहसीलदार सिमरनपाल सिंह, खेती बाड़ी अफसर डा. अरविदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed