फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   62 cases of stubble burning in Punjab so far FIR against 14 farmers

Punjab: नहीं थमा सिलसिला, पराली जलाने के 62 मामले, अमृतसर में सबसे ज्यादा, 14 किसानों पर केस दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Sep 2025 10:18 PM IST
सार

पंजाब में खेतों में जल रही पराली का धुएं के गुब्बार उठ रहे हैं। सूबे में 62 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को अमृतसर जिले में पराली जलाने के तीन मामले, कपूरथला में एक और तरनतारन में दो मामले सामने आए।

विज्ञापन
62 cases of stubble burning in Punjab so far FIR against 14 farmers
खेत में जलती पराली - फोटो : Amar ujala (फाइल)

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को मामलों की गिनती बढ़कर 62 हो गई। पंजाब में 15 सितंबर से पराली जलाने के मामलों की सेटेलाइट के जरिये मॉनीटरिंग शुरू होने के बाद से अब तक सबसे अधिक पराली अमृतसर जिले में जली है।

विज्ञापन


पंजाब में पिछले साल इस समय अवधि में पराली जलाने के 62 मामले सामने आ चुके थे जबकि साल 2023 में मात्र सात मामले ही हुए थे। इससे साफ है कि पिछले साल की तरह इस बार भी पंजाब में धड़ल्ले से पराली जलाने की शुरुआत हुई है। सोमवार को अमृतसर जिले में पराली जलाने के तीन मामले, कपूरथला में एक और तरनतारन में दो मामले सामने आए।
विज्ञापन


पंजाब में 15 सितंबर से लेकर अब तक पराली जलाने के कुल 62 मामले हुए हैं। इनमें से सबसे अधिक 38 मामले जिला अमृतसर से सामने आए हैं। वहीं बरनाला में दो, बठिंडा में एक, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, एसएएस नगर व मालेरकोटला में एक-एक, पटियाला में सात और तरनतारन में भी सात मामले हुए हैं। 27 मामलों में 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये की वसूली भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 14 मामलों में सेक्शन 223 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पराली जलाने पर पंजाब में 15 रेड एंट्रियां की गई हैं। भूमि रिका़ॅर्ड में रेड एंट्री होने पर संबंधित किसान न तो अपनी जमीन बेच सकता है और न ही उसे गिरवी या फिर उस पर लोन ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed