फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   वार गायन में बुढलाडा कालेज ने पहला, खालसा कालेज पटियाला ने दूसरा स्थान पाया

वार गायन में बुढलाडा कालेज ने पहला, खालसा कालेज पटियाला ने दूसरा स्थान पाया

Thu, 01 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
वार गायन में बुढलाडा कालेज ने पहला, खालसा कालेज पटियाला ने दूसरा स्थान पाया
वार गायन में बुढलाडा कालेज ने पहला, खालसा कालेज सेकेंड
विज्ञापन

पीयू में लोक मेले का समापन, वीसी ने विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित लोक मेला बुधवार शाम अपने रिवायती रंग बिखेरता हुआ पुरस्कार वितरण समारोह समागम के साथ संपन्न हो गया। इसमें विभिन्न आइटमों में स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स और ओवर आल प्राप्तियां करने वाले कालेजों को वीसी डा. बीएस घुम्मन की ओर से सम्मानित किया गया। वीसी ने कहा कि वित्तीय हालात खराब होने के बावजूद इस तरह के कला मेलों की परंपरा को यूनिवर्सिटी की ओर से बंद नहीं किया जाएगा।

लोक मेले में वार गायन मुकाबलों में गुरु नानक कालेज बुढलाडा ने पहला, खालसा कालेज पटियाला ने दूसरा, एसडी कालेज बरनाला ने तीसरा, माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब ने चौथा स्थान हासिल किया। कविशरी में गुरु नानक कालेज बुढ़लाडा ने पहला, पीयू कैंपस पटियाला ने दूसरा, अकाल डिग्री कालेज मस्तुआना साहिब ने तीसरा, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने चौथा स्थान हासिल किया। लुडी लड़के में खालसा कालेज पटियाला ने पहला, सरकारी रणबीर कालेज संगरूर ने दूसरा, पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस पटियाला ने तीसरा स्थान, वहीं लुडी लड़की में पीयू कैंपस ने पहला, खालसा कालेज पटियाला ने दूसरा, माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब ने तीसरा, पंजाबी लोकधारा व सभ्याचार लघु फिल्म में पहला स्थान सरकारी रणबीर कालेज संगरूर, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने दूसरा, खालसा कालेज पटियाला ने तीसरा, यूनिवर्सिटी कालेज घन्नौर ने चौथा स्थान, कविशरी में गुरु नानक कालेज बुढलाडा ने पहला, पीयू कैंपस पटियाला ने दूसरा, अकाल डिग्री कालेज मस्तुआना साहिब ने तीसरा, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने चौथा स्थान, स्टापू में किरती कालेज न्याल पातडां ने पहला, जसमेर सिंह जैजी कालेज गुरने कलां मूनक ने दूसरा, गुरु हर गोबिंद साहिब खालसा कालेज गर्ल्स करहाली साहिब ने तीसरा, गुरू हरकृष्ण गर्ल्स कालेज फलेवाल ने चौथा, रस्सी फांदने में माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज ने दमदमा साहिब ने पहले, जसमेर सिंह जैजी कालेज गुरने कलां मूनक ने दूसरा, मोदी कालेज पटियाला ने तीसरा, समाना कालेज ने चौथा, गीटे में जसमेर सिंह जैजी कालेज ने पहला, संगरूर कालेज ने दूसरा, सरकारी कालेज रोपड़ ने तीसरा, टीपीडी मालवा कालेज रामपुरा फूल ने चौथा स्थान हासिल किया। भंड में माता गुजरी कालेज ने फतेहगढ़ साहिब ने पहला, खालसा कालेड पटियाला ने दूसरा, टीपीडी मालवा कालेज रामपुरा फूल ने तीसरा, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed